1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट इन चीज़ों का सेवन करने से आंतों का हो जाता है बुरा हाल, पेट में मच जाता है बवंडर

खाली पेट इन चीज़ों का सेवन करने से आंतों का हो जाता है बुरा हाल, पेट में मच जाता है बवंडर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 16, 2023 07:15 pm IST,  Updated : Mar 16, 2023 07:15 pm IST

अगर आप भी खाली पेट इन चीज़ों का सेवन कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है, इन चीज़ों को सुबह के समय खाली पेट खाने से आपको पेट से जुडी कई तकलीफें हो सकती हैं।

intestine and stomach- India TV Hindi
intestine and stomach Image Source : FREEPIK

एक सेहतमंद शरीर की ख्वाहिश हर किसी को होती है। बेहतरीन स्वस्थ के लिए लोग अपने डाइट में कई तरह के बदलाव भी करते हैं।ऐसे में हर कोई सुबह हेल्दी नाश्ते की शुरुआत की कोशिश करता है। हम दिन में क्या खाते हैं उससे ज़्याद ज़रूरी होता है कि हम सुबह के समय हम खाली पेट क्या खाते हैं। सुबह का हेल्दी नाश्ता ही आपको एक स्वस्थ शरीर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ]कुछ ऐसे फूड्स भी हैं जिनका सुबह के समय खाली पेट सेवन करने से आपको पेट या आंत से जुड़ी कई बीमारियां दे सकते हैं। अगर खाली पेट आप उनका सेवन करते हैं तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

कच्ची सब्जी

कच्ची सब्जियों का सेवन आपके लिए तभी फ़ायदेमदं हो सकता है जब आप उसे सही टाइम पर खाएं। कुछ लोग सुबह-सुबह कच्ची सब्जी जैसे टमाटर, खीरा आदि खाने लगते हैं।जिसे पचाने के लिए हमारी आंत में एंजाइम नहीं होता। इस स्थिति में हमारी आंत के गुड बैक्टीरिया इसे पचाते हैं लेकिन जब गुड बैक्टीरिया कम हो तो इन चीजों को पचने में दिक्कत होती है। इससे गैस और ब्लॉटिंग के साथ पेट में दर्द भी हो सकता है।

खट्टे फल

फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमन्द माना जाता है लेकिन फिर भी उन्हें खाली पेट खाने से बचना चाहिए। सुबह खट्टे और उच्च फाइबर वाले फल जैसे संतरा, अनानास, कीवी, नींबू और अमरूद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।  उच्च फ्रक्टोज और फाइबर युक्ति फूड्स आपकी पाचनक क्रिया को धीमा कर सकती है और आपके पेट में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती है।

इन चटपटे फूड्स को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर बढ़ते हुए वजन पर लगाएं लगाम, जल्द दिखेगा असर

स्वीटनर

ज्यादा स्वीटनर का इस्तेमाल करने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है और पेट में दर्द भी हो सकता है। बहुत से लोगों की आंत स्वीटनर में मौजूद पोलीओल्स रसायन को सहन नहीं कर पाता है। इसलिए पेट में दर्द करने लगता है।

अगर आप हैं कुछ ज्यादा ही मोटे तो 4 गुना अधिक बीमार पड़ने के हैं चांसेज, बाबा रामदेव से जानें उपाय

बेकरी आइटम

अगर आपको भी पेस्ट्री, केक और पिज्जा जैसे बेकरी आइटम बहुत ज़्यादा पसंद हैं और आप सुबह के समय ही अगर इनक सेवन कर लेते हैं तो आपको पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इन खाद्य पदार्थों में खमीर होता है जो सुबह खाली पेट सेवन करने पर पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।