Oil for curly hair: क्या आपके बाल घुंघराले हैं। क्या आपके बालों का टैक्सचर हमेशा ड्राई और फ्रिजी रहता है? ऐसे में आप अपने बालों को दूसरे बालों की तुलना अलग प्रकार की ट्रीटमेंट की जरुरत है। जी हां, दरअसल घुंघराले बालों के लिए आप शैंपू से लेकर तेल तक अलग प्रकार की चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल आप घुंघराले बालों के लिए कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये आपके बालों को सिल्की बनाने में मदद करेगा।
घुंघराले बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए-Oil for curly hair in hindi
1. अरंडी का तेल-Argan oil
अरंडी का तेल, घुंघराले बालों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, इस तेल में विटामिन ए, फैटी एसिड और ओमेगा 9 जैसे गुण होते हैं जो कि बालों को कोमल बनाने के साथ सिल्की बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये तेल आपके बालों को पोषण देने के साथ, बालों में जान लाता है जिससे बालों का टैक्सचर सही होता है। तो, नारियल तेल लें इसमें 1 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और इसे अपने बालों में लगाएं।
2. एवोकैडो का तेल-Avocado oil
एवोकैडो तेल में अमीनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है जो कि बालों के टैक्सचर को सही करने में मदद करता है। इस तेल से बालों की ग्रोथ बढ़ने के साथ इनमें जान भी आती है। साथ ही इस तेल को लगाने बालों की ड्राईनेस कम होती है और बालों में अंदर से जान आती है।
Image Source : freepikargon_oil
3. जैतून का तेल-Olive Oil
जैतून का तेल, आपके बालों को अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है। ये बालों के अंदर तेल के कणों को लॉक करता है और इसे अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है। इस तरह ये बालों की ड्राईनेस को कम करने के साथ इनमें जान लाता है। इससे बालों की रंगत में सुधार आता है और आपके बाल अंदर से खूबसूरत होते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News