1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi 2023 Recipe : रंग-गुलाल के साथ इस स्वादिष्ट केसरिया बादाम ठंडाई से करें होली का स्वागत, ये रही रेसिपी

Holi 2023 Recipe : रंग-गुलाल के साथ इस स्वादिष्ट केसरिया बादाम ठंडाई से करें होली का स्वागत, ये रही रेसिपी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Feb 25, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Feb 27, 2023 01:31 pm IST

Holi 2023 Recipe: अगर इस होली आप अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ केसरिया बादाम ठंडाई का मजा लेना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं आप इसे आसानी से घर पर कैसे बना सकते हैं।

Kesar Badam Thandai Recipe- India TV Hindi
Kesar Badam Thandai Recipe Image Source : INDIA TV

Holi 2023 Recipe: रंगों का त्योहार होली इस बार 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी और 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस त्योहार का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ जमकर होली खेलते हैं साथ ही लजीज पकवान जैसे दही भल्ले, बालू शाही, गुजिया समेत कई तरह के स्वादिष्ट मिठाइयों का मजा लेते हैं। यूं तो होली पर ढेर सारे पकवान बनाएं जाते हैं, लेकिन इन पकवानों के साथ अगर ठंडाई मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। ऐसे में होली का मजा भी दुगुना हो जाता है। अगर आप होली खेलते समय बीच-बीच में इसका सेवन करेंगे तो मजा भी दोगुना हो जाएगा। चलिए जानते हैं केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी।

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की सामग्री

  • बादाम - एक चौथाई कप (छिला हुआ)
  • केसर   बारिक कटी हुई
  • चीनी - डेढ़ कप 
  • दूध फूल क्रीम - पांच कप
  • खरबूजे के बीज (थोड़े से)
  • सौंफ - दो चम्मच
  • इलायची  4 से 5
  • खस-खस - दो चम्मच
  • काली मिर्च  - एक चम्मच 

केसरिया बादाम ठंडाई बनाने की रेसिपी

  • केसरिया बादाम ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को डालकर अच्छे से उबाल लें। 
  • उबलने के बाद अब इसे ठंडा कर लें। 
  • इसके बाद खरबूजे के बीज, सौंफ, काली मिर्च, इलायची, बादाम और खस खस को भिगो कर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब पानी से इसे निकाल लें और बादाम का छिलका उतार दें।
  • उसके बाद इन सभी चीजो को चीनी के घोल के साथ पीस लें।
  • अब इस मिश्रण को किसी कपडे में डाल कर छान लें।
  • उसके बाद इस मिश्रण में दूध में मिला दें। 
  • फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें।
  • अब आप इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। 
  • फिर कुछ टाइम बाद फ्रिज में से ठंडाई निकाल कर इसके ऊपर केसर डाल दें। 
  • आपकी टेस्टी केसरिया बादाम ठंडाई बनकर तैयार है।
  • इसे आप ठंडा-ठंडा सर्व कर होली का पूरा मजा लें। 

ये भी पढ़ें 

Holi 2023: होलिका दहन की पूजा इस विधि के साथ करें, नोट कर लें पूजा की सामग्री की लिस्ट

होलिका दहन के दिन बस करें ये काम, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी, मां लक्ष्मी जमकर बरसाएंगी कृपा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल