Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी ना रखें तिजोरी, होगी धनहानि
Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी ना रखें तिजोरी, होगी धनहानि
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 18, 2021 06:36 am IST, Updated : Jun 18, 2021 06:36 am IST
तिजोरी हमारे लिए बड़ी खास होती है तो इसे रखने की जगह भी खास और बड़ी सोच-समझकर तय करनी चाहिए।
Image Source : PIXABAY.COMVastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी ना रखें तिजोरी, होगी धनहानि
वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर की तिजोरी के बारे में। तिजोरी हमारे लिए बड़ी खास होती है तो इसे रखने की जगह भी खास और बड़ी सोच-समझकर तय करनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि आप चाहें कितना ही पैसा कमा लें लेकिन फिर भी आपकी तिजोरी में बरकत नहीं होती। इस परेशानी से बचने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है.
तिजोरी को या तो दक्षिण दिशा की तरफ दिवार से सटाकर रखें जिससे इसका मुंह उत्तर की ओर खुले या फिर पश्चिम दिशा में रखे जिससे यह पूर्व की ओर खुलेगी।
शास्त्रों के अनुसार उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर और पूर्व दिशा में इंद्र देव का वर्चस्व माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में तिजोरी का मुंह खुलने से पैसों की बढ़ोतरी होगी और परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी न हो। क्योंकि ये दिशा यम की दिशा है और इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलना मतलब परेशानियों को बुलावा देना है।