1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कभी ना करें इस रंग का पेंट, जानें कौन सा कलर कराना होगा शुभ

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कभी ना करें इस रंग का पेंट, जानें कौन सा कलर कराना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 08, 2021 06:38 am IST,  Updated : Jun 08, 2021 06:38 am IST

घर के अन्य हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व होता है, क्योंकि डाइनिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इसलिए डाइनिंग रूम में रंग कराते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कभी ना करें इस रंग का पेंट, जानें कौन सा कलर कराना होगा शुभ- India TV Hindi
Vastu Tips: डाइनिंग रूम में कभी ना करें इस रंग का पेंट, जानें कौन सा कलर कराना होगा शुभ Image Source : FREEPIK.COM

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए डाइनिंग रूम यानि की भोजन कक्ष के रंग के बारे में। आखिर वास्तु के अनुसार भोजन कक्ष का रंग कैसा होना चाहिये। 

घर के अन्य हिस्सों की तरह डाइनिंग रूम का भी अपना महत्व होता है, क्योंकि डाइनिंग रूम एक ऐसी जगह होती है, जहां घर के सभी सदस्य एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। इसलिए डाइनिंग रूम में रंग कराते समय वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

वास्तुशास्त्र के अनुसार डाइनिंग रूम यानि भोजन कक्ष में ऐसा रंग प्रयोग करना चाहिये जो घर के सभी सदस्यों को जोड़े रखने में सहायक हो। कई बार भोजन के दौरान अहम निर्णय भी ले लिये जाते हैं. क्योंकि, उस समय सब साथ होते हैं, तो ऐसे में रंगों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

वास्तु के अनुसार डाइनिंग रूम में हल्का हरा, गुलाबी, आसमानी, नारंगी, क्रीम या फिर हल्का पीला रंग सबसे अच्छा होता है. हल्के रंगों को देखकर खाना खाने वालों के मन में आनंद बना रहता है। लेकिन ध्यान रहे कि डाइनिंग रूम में काला रंग करवाने से आपको बचना चाहिए।

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करें

Vastu Tips: घर की दक्षिण-पूर्व दिशा पर बना है किचन तो बिल्कुल ना कराएं इस रंग को, लगेगा वास्तु दोष

Vastu Tips: पानी की टंकी बन सकती है दुर्भाग्य का कारण, इस दिशा में बिल्कुल भी ना रखें टैंक

Vastu Tips: उत्तर दिशा की ओर रखें पानी का घड़ा, बना रहेगा हमेशा वरूण देव का आर्शीवाद

Vastu Tips: इस समय बिल्कुल भी ना लगाएं झाड़ू, मां लक्ष्मी हो जाएगी रुष्ट

Vastu Tips: घर के अंदर फाउंटेन लगाते समय ध्यान रखें ये बातें, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Vastu Tips: बिल्कुल भी इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा, पड़ेगा बुरा असर

Vastu Tips: पूजा घर बनाते समय इन बातों को ध्यान में न रखने पर झेलना पड़ सकता है नुकसान

Vastu Tips: घर की इस दिशा में बिल्कुल भी ना बनाएं किचन, बर्तन धोने के लिए रसोई में ऐसे लगाएं सिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल