5 मई के बाद बंगाल में भी 18 साल से ऊपर वालों को लगेगा फ्री कोरोना टीका, सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान
5 मई के बाद बंगाल में भी 18 साल से ऊपर वालों को लगेगा फ्री कोरोना टीका, सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान
IndiaTV Hindi Desk
Published : Apr 22, 2021 08:10 pm IST, Updated : Apr 22, 2021 08:10 pm IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 5 मई के बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क टीकाकरण प्रदान किया जाएगा।
Image Source : FILE PHOTO5 मई के बाद बंगाल में भी 18 साल से ऊपर वालों को लगेगा फ्री कोरोना टीका, सीएम ममता बनर्जी ने किया ऐलान
नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने भी राज्य में कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने गुरुवार को कहा कि 5 मई के बाद बंगाल में भी 18 साल से ऊपर की आयु के लोगों को कोरोना टीका फ्री में लगाया जाएगा। ये जानकारी टीएमसी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके दी गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 5 मई के बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क टीकाकरण प्रदान किया जाएगा।
छिटपुट हिंसा के बीच छठे चरण की वोटिंग सम्पन्न
बता दें कि, पश्चिम बंगाल में आज गुरुवार को छठे चरण की 43 सीटों पर छिटपुट हिंसा के बीच मतदान सम्पन्न हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 7 बजे तक बंगाल के छठे चरण में कुल 79.11 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं अभी बंगाल में दो और चरणों की वोटिंग होना बाकी है। जबकि राज्य की 292 सीटों पर 2 मई को नतीजे आएंगे।