1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बजाज ने जुलाई में 3.32 लाख मोटरसाइकल्स, कमर्शियल वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर

बजाज ने जुलाई में 3.32 लाख मोटरसाइकल्स, कमर्शियल वाहनों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 01, 2018 10:08 am IST,  Updated : Aug 01, 2018 10:08 am IST

बजाज ऑटो ने जुलाई के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी की मोटरसाइकल्स बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कमर्शियल वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची है

Bajaj Auot's Commercial vehicle sales at record high in July- India TV Hindi
Bajaj Auot's Commercial vehicle sales at record high in July

नई दिल्ली। देश में मोटरसाइकल्स और कमर्शियल वाहन बनाने वाली बड़ी कंपनी बजाज ऑटो ने जुलाई के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं जिनके मुताबिक कंपनी की मोटरसाइकल्स बिक्री में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और कमर्शियल वाहनों की बिक्री 59 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची है। जुलाई के दौरान बजाज ऑटो की कुल बिक्री में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी की तरफ से जारी किए गए बिक्री आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में उसने कुल 332680 मोटरसाइकल्स की बिक्री की है जिसमें 201433 बाइक्स की सेल घरेलू मार्केट में हुई है और 131247 का एक्सपोर्ट हुआ है। पिछले साल जुलाई में बजाज ऑटो ने कुल 265182 बाइक्स बेचीं थी।

कमर्शियल वाहनों की बात करें तो कंपनी ने जुलाई में कुल 67663 कमर्शियल गाड़ियां बेची हैं जिनमें 36078 की बिक्री घरेलू मार्केट में हुई है और 31585 का एक्सपोर्ट हुआ है। इस बार जुलाई में घरेलू स्तर पर बजाज की कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री में 67 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई में घरेलू मार्केट मे सिर्फ 21582 कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री की थी।

चालू वित्त वर्ष 2018-19 के शुरुआती 4 महीने यानि अप्रैल से जुलाई के दौरान बजाज ऑटो देशभर में कुल 795667 बाइक्स और 130509 कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा