1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. हीरो ने गुपचुप तरीके से रिलॉन्‍च की करिश्‍मा जेडएमआर, कीमत 1.08 लाख रुपए से है शुरू

हीरो ने गुपचुप तरीके से रिलॉन्‍च की करिश्‍मा जेडएमआर, कीमत 1.08 लाख रुपए से है शुरू

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 29, 2018 06:18 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 06:18 pm IST

हीरो ने गुपचुप तरीके से करिश्‍मा जेडएमआर को भारत में रिलॉन्‍च कर दिया है। 2018 हीरो करिश्‍मा जेडएमआर दो वैरिएंट्स में उपलब्‍ध हैं- स्‍टैंडर्ड और डुअल टोन। इनकी कीमत दिल्‍ली में क्रमश: 1.08 लाख रुपए और 1.10 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम, दिल्‍ली) है।

Hero Karizma ZMR 2018- India TV Hindi
Hero Karizma ZMR 2018

नई दिल्‍ली। हीरो ने गुपचुप तरीके से करिश्‍मा जेडएमआर को भारत में रिलॉन्‍च कर दिया है। 2018 हीरो करिश्‍मा जेडएमआर दो वैरिएंट्स में उपलब्‍ध हैं- स्‍टैंडर्ड और डुअल टोन। इनकी कीमत दिल्‍ली में क्रमश: 1.08 लाख रुपए और 1.10 लाख रुपए (एक्‍स-शोरूम, दिल्‍ली) है। डीलरों ने भी 2018 करिश्‍मा जेडएमआर की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि, करिश्‍मा का ये नया मॉडल अभी तक किसी डीलर के यहां डिसप्‍ले के लिए नहीं पहुंचा है।

निर्माता की तरफ से हीरो करिश्‍मा जेडएमआर की रिलॉन्चिंग एक आश्‍चर्यजनक कदम है। प्रतिस्‍पर्धा के इस नए दौर में न केवल इस मोटरसाइकिल की मांग कम है बल्कि हीरो भी इससे आगे बढ़ते हुए एक्‍सट्रीम 200आर और आने वाली बाइक हीरो एक्‍सपल्‍स की तरफ बढ़ रही है।

नई हीरो करिश्‍मा जेडएमआर 2018 मॉडल में किसी तरह का कॉस्‍मेटिक बदलाव नहीं किया गया है। यह बिल्‍कुल वैस ही है जैसा ऑटो एक्‍सपो 2018 में नजर आया था। इस बाइक का इंजन भी 233सीसी का ही है। हीरो के अनुसार, इस बाइक की टॉप स्‍पीड 129 किमी प्रति घंटे है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा