1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब

1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, रिकॉर्ड डेट करीब

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 10, 2026 06:04 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 06:04 pm IST

टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 12 रुपये के इस दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए बुधवार, 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है।

dividend, dividend stocks, tcs dividend, tcs dividend record date, tcs dividend payment date- India TV Hindi
टाटा की कंपनी देगी डिविडेंड Image Source : FREEPIK/ INDIA TV

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड देने जा रही है। टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी ने अभी हाल ही में चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की थी। टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि शेयरहोल्डरों को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

14 अक्टूबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे टीसीएस के शेयर

टीसीएस ने इसी हफ्ते गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजे जारी करने के साथ ही कंपनी ने डिविडेंड की भी जानकारी शेयर की थी। टीसीएस ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 12 रुपये के इस दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए बुधवार, 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। यानी, 14 अक्टूबर को टीसीएस के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

30 अक्टूबर को खाते में ट्रांसफर होंगे डिविडेंड के पैसे

अगर किसी निवेशक को टीसीएस के इस 12 रुपये के डिविडेंड का लाभ लेना है तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होंगे। टीसीएस के मामले में मंगलवार, 13 अक्टूबर तक खरीदे गए शेयरों पर ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि रिकॉर्ड डेट वाले दिन, जिन शेयरहोल्डरों के नाम रिकॉर्ड में मिलेंगे, उनके बैंक खाते में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

दूसरी तिमाही में टीसीएस के प्रॉफिट और आय दोनों बढ़े

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 8 अक्टूबर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि इस दौरान उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, कंपनी की आय भी 11.22 फीसदी बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गई।

शुक्रवार को बंपर तेजी के साथ बंद हुए थे कंपनी के शेयर

बताते चलें कि शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में टीसीएस के शेयर बीएसई पर 4.23 प्रतिशत (87.75 रुपये) की बंपर तेजी के साथ 2163.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। बताते चलें कि शुक्रवार को कारोबार के दौरान टीसीएस के शेयर 2204.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 2088.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे थे। बीएसई पर टीसीएस के शेयरों का 52 वीक हाई 3336.70 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 1976.00 रुपये है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें

टाटा मोटर्स ने इटली की ट्रक कंपनी इवेको को खरीदने के लिए बढ़ाया ऑफर प्राइस, 14.40 यूरो प्रति शेयर का दिया ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।