1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. महिंद्रा की थार को टक्कर देने आ रही है फोर्स की Gurkha, जानदार लुक उड़ा देगा होश

महिंद्रा की थार को टक्कर देने आ रही है फोर्स की Gurkha, जानदार लुक उड़ा देगा होश

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2020 01:19 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 01:22 pm IST

हाल ही में फोर्स मोटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नई गुरखा की फोटो रिलीज की थी

Force Gurkha BS6- India TV Hindi
Force Gurkha BS6 Image Source : FILE

भारत में एडवेंचर के शौकीनों के लिए बाजार सज चुका है। महिंद्रा ने हाल ही में अपनी थार को नए दमखम के साथ लॉन्च कर सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब फोर्स मोटर अपनी नई नवेली गुरखा के साथ बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि फोर्स मोटर्स आगामी त्योहारों के सीजन में अपनी Gurkha BS6 को लॉन्च कर सकती है। जहां महिंद्रा ने थार को 2 अक्टूबर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है, वहीं फोर्स की ओर से आधिकारिक लॉन्चिंग तारीख नहीं जारी की गई है। 

हाल ही में फोर्स मोटर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी नई गुरखा की फोटो रिलीज की थी, साथ ही इसे जल्द लॉन्च करने की बात कही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने नई गुरखा की सप्लाई अपने ऑफिशियल डीलरशिप में शुरू कर दी है। बता दें कि फोर्स मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में बीएस6 गुरखा को पेश किया था।

Gurkha
Image Source : FILEGurkha

कंपनी ने नई गुरखा को स्पोर्टी लुक के साथ पेश किया है। सामने से इसे मस्क्युलर लुक दिया गया है। फ्रंट ग्रिल को नया स्वरूप दिया गया है। नई गुरखा दिखने के अलावा चलाने में भी दमदार है। इसमें 2.6 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 89 bhp की पावर जेनरेट करता है और 260 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा