1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO: साई स्वामी मेटल्स का आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा, जानें प्रति शेयर क्या तय हुआ प्राइस बैंड

IPO: साई स्वामी मेटल्स का आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा, जानें प्रति शेयर क्या तय हुआ प्राइस बैंड

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 27, 2024 02:40 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 02:40 pm IST

सार्वजनिक निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग मशीनरी की खरीद, सहायक कंपनी में निवेश, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों सहित कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

स्टेनलेस स्टील के उत्पाद बनाने वाली कंपनी साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉयज लिमिटेड निवेशकों से करीब 15 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 30 अप्रैल को पूंजी बाजार में उतरेगी। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसका आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) मंगलवार को खुलेगा और तीन मई पर बंद होगा। शेयर बीएसई के एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगे। डॉल्फिन ब्रांड के तहत स्टेनलेस स्टील उत्पाद बनाने वाली अहमदाबाद स्थित कंपनी ने आईपीओ के तहत बोली के लिए प्रति इक्विटी शेयर कीमत 60 रुपये तय की है। आईपीओ में 25 लाख इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है। 

अहमदाबाद की है कंपनी 

अहमदाबाद स्थित कंपनी, जो डॉल्फिन ब्रांड के तहत स्टेनलेस स्टील कुकवेयर और उपकरण बनाती है, ने कीमत 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय की है। आईपीओ में 10 रुपये प्रति मूल्य के 25 लाख इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है। कंपनी ने आईपीओ के लिए खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों का कोटा शुद्ध ऑफर का 50 प्रतिशत और शेष 50 प्रतिशत अन्य निवेशकों के लिए तय किया है।

आईपीओ के पैसे का यहां होगा इस्तेमाल 

सार्वजनिक निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग मशीनरी की खरीद, सहायक कंपनी में निवेश, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों सहित कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के लिए 6 करोड़ रुपये, एक सहायक कंपनी में निवेश के लिए 4 करोड़ रुपये, मशीनरी खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए 2 करोड़ रुपये का उपयोग करने की योजना बनाई है। कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट प्रमुख प्रबंधक

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड प्रमुख प्रबंधक है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज इश्यू की रजिस्ट्रार है। साई स्वामी मेटल्स एंड अलॉय स्टेनलेस स्टील उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के व्यापार और विपणन में शामिल है। दिसंबर 2023 को समाप्त नौ महीनों के लिए, कंपनी ने 1.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 33.33 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कंपनी ने 3.83 लाख रुपये का शुद्ध लाभ और 6.27 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा