1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मर्सडीज का भारत में कार उत्पादन एक लाख के आंकड़े पर पहुंचा

मर्सडीज का भारत में कार उत्पादन एक लाख के आंकड़े पर पहुंचा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 28, 2018 08:43 am IST,  Updated : May 28, 2018 08:43 am IST

लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सडीज बेंज का भारत में कुल उत्पादन एक लाख कार के आंकड़े को छू गया है। पुणे के पास चाकन स्थित संयंत्र से रविवार को ई - क्लास कार के बाहर आने के साथ ही कंपनी ने इस आंकड़े को पार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 24 साल पहले भारत में अपना उत्पादन शुरु किया था।

Mercedes Cars production surpasses one lakh units in India- India TV Hindi
Mercedes Cars production surpasses one lakh units in India

नई दिल्ली। लक्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सडीज बेंज का भारत में कुल उत्पादन एक लाख कार के आंकड़े को छू गया है। पुणे के पास चाकन स्थित संयंत्र से रविवार को ई - क्लास कार के बाहर आने के साथ ही कंपनी ने इस आंकड़े को पार कर लिया। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 24 साल पहले भारत में अपना उत्पादन शुरु किया था। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि रविवार को उसने भारत में एक लाख मर्सडीज कार उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया। यह इस गतिशील देश में हमारी ब्रांड इक्विटी और ब्रांड में ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है। कंपनी के भारतीय परिचालन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक रोलैड फोजर ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के प्रति हमारे मजबूत इरादों और इसकी क्षमता की भी द्योतक है। भारतीय ग्राहकों के साथ हम अपने रिश्तों को और गहरा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा