1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. यामहा मोटर इंडिया ने कोविड-19 महामारी में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों के लिए पेश की विशेष कर्ज योजना

यामहा मोटर इंडिया ने कोविड-19 महामारी में अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों के लिए पेश की विशेष कर्ज योजना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 07, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 02:01 pm IST

कंपनी ने कहा है कि योजना के तहत यामहा मोटरसाइकिल की खरीद पर कर्ज की पहले तीन माह की किस्तों को 50 प्रतिशत कम कर दिया जाएगा।

Yamaha Motor India announces spl finance scheme for frontline COVID-19 warriors- India TV Hindi
Yamaha Motor India announces spl finance scheme for frontline COVID-19 warriors Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। यामहा मोटर इंडिया (वाईएमआई) कंपनी समूह ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के योद्धाओं के लिए विशेष वित्तपोषण योजना की घोषणा की है। इसके तहत इन लोगों के लिए  यामहा मोटरसाइकिल की खरीद पर कर्ज की पहले तीन माह की किस्तों को 50 प्रतिशत तक घटा दिया जाएगा।

वाईएमआई की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह पहल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे रहकर काम करने वाले कर्मचारियों की सुविधा के लिए शुरू की गई है। योजना का लाभ यामहा के नए  दुपहिया वाहन की खरीद पर उपलबध होगा। देशभर में कंपनी के सभी अधिकृत डीलरों पर यह लाभ उपलब होगा।

कंपनी ने कहा है कि योजना के तहत यामहा मोटरसाइकिल की खरीद पर कर्ज की पहले तीन माह की किस्तों को 50 प्रतिशत कम कर दिया जाएगा। कंपनी ने इस विशेष वित्तीय योजना की घोषणा कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को समर्थन देने के कंपनी के प्रयासों के तहत किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा