1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. Budget 2021:मेट्रो परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जानिए किन शहरों को क्या मिलेगा

Budget 2021:मेट्रो परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जानिए किन शहरों को क्या मिलेगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2021 12:13 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 01:02 pm IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए देश भर में मेट्रो परियोजनाओं के लिए भी अहम घोषणाएं की।

Budget 2021:मेट्रो परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जानिए किन शहरों को क्या मिलेगा- India TV Hindi
Budget 2021:मेट्रो परियोजनाओं के लिए वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, जानिए किन शहरों को क्या मिलेगा Image Source : PTI

नई दिल्ली:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए देश भर में मेट्रो परियोजनाओं के लिए भी अहम घोषणाएं की। उन्होंने मेट्रो के विस्तार के लिए 11 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की। इससे 700 किमी से ज्यादा लंबे मेट्रो रूट का विस्तार किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कच्चि मेट्रो रेलवे फेज-2 के में 11.5 किमी के कॉरिडोर के लिए 1975 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। चेन्नई मेट्रों के फेज 2 में 118.9 किमी के कॉरिडोर के लिए 63246 किमी। बैंगलुरु के मेट्रो के लिए 14,788 करोड़ रुपये, नागपुर मेट्रो के लिए 5976 करोड़ और नासिक मेट्रो के लिए 2019 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि दो तरह की मेट्रो ट्रेनें मेट्रोलाइट और मेट्रोनियो चलेगी। 

वहीं सड़कों के बारे में उन्होंने कहा कि 3.3 लाख करोड़ रुपये की लागत से 13,000 किलोमीटर से अधिक की सड़क पहले ही 5.35 लाख करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना के तहत दी जा चुकी है, जिसमें 3,800 किलोमीटर का निर्माण किया गया है। मार्च 2022 तक 8,500 किलोमीटर और नेशनल हाईवे कॉरिडोर का अतिरिक्त 11,000 किलोमीटर को पूरा करेंगे। 

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए अपने शुरुआती भाषण में कहा कि यह बजट आपदा में अवसरवाला है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत का विजन है। यह 6 स्तंभों पर टिका है। उन्होंने कहा कि इस बजट से हम भारत को हेल्दी बनाएंगे। पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना लॉन्च होगी। बजट 6 पिलर पर आधारित होगा। 

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद यह देश का पहला आम बजट है। इससे पूर्व वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करने से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा