1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, जानिए, Gold आज कितना हुआ महंगा

सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, जानिए, Gold आज कितना हुआ महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 02, 2022 05:48 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 05:48 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Highlights

  • सोने की कीमत 1,202 रुपये उछलकर 51,889 प्रति दस ग्राम हो गयी
  • चांदी की कीमत भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,943 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया। सोने की कीमत 1,202 रुपये उछलकर 51,889 प्रति दस ग्राम हो गयी। बहुमूल्य धातु की अंतरराष्ट्रीय कीमत में मंगलवार रात की तेजी के साथ रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच सोने के दाम में मजबूती आयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह कहा।

चांदी की कीमत 68 हजार रुपये के करीब 

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 50,687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,148 रुपये की तेजी के साथ 67,956 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 65,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पूर्वी यूरोप में तनाव बढ़ने के बीच बुधवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 49 पैसे घटकर 75.82 रुपये प्रति डॉलर रह गया। 

सुरक्षित निवेश को पसंद कर रहे निवेशक 

विशेषज्ञों ने बताया कि यूक्रने-रूस संकट के कारण निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश के लिए सोने में पैसा लगा रहे हैं। इसके चलते सोने के दाम में तेजी जारी है। वहीं, दूसरी ओर शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का भी असर 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,943 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 25.18 पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,943 डॉलर प्रति औंस रही। इस गिररावट का कारण डॉलर का मजबूत होना और अमेरिकी बांड प्रतिफल का बढ़ना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा