1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने इस साल जोड़े 27 लाख नए टैक्‍सपेयर, महाराष्‍ट्र और गुजरात में सबसे ज्‍यादा बढ़े करदाता

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने इस साल जोड़े 27 लाख नए टैक्‍सपेयर, महाराष्‍ट्र और गुजरात में सबसे ज्‍यादा बढ़े करदाता

 Published : Dec 20, 2015 04:44 pm IST,  Updated : Dec 20, 2015 04:57 pm IST

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने करीब 27 लाख नए आयकरदाताओं को टैक्‍स के दायरे में लाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें सबसे बड़ा योगदान पश्चिम भारत का रहा है।

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने इस साल जोड़े 27 लाख नए टैक्‍सपेयर, महाराष्‍ट्र और गुजरात में सबसे ज्‍यादा बढ़े करदाता- India TV Hindi
इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट ने इस साल जोड़े 27 लाख नए टैक्‍सपेयर, महाराष्‍ट्र और गुजरात में सबसे ज्‍यादा बढ़े करदाता

नयी दिल्ली। देश में काले धन पर लगाम कसने की कोशिश में लगे इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट को इस साल बड़ी कामयाबी मिली है। डिपार्टमेंट ने इस साल देशभर में करीब 27 लाख नए आयकरदाताओं को टैक्‍स के दायरे में लाने में कामयाबी हासिल की है। इसमें सबसे बड़ा योगदान पश्चिम भारत के राज्‍यों का रहा है। आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ नए लोगों को आयकर के दायरे में लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। हालांकि इतनी बड़ी संख्‍या में नए टैक्‍सपेयर जोड़ने के बाद भी संभावना जताई जा रही है सरकार इस बार टैक्‍स कले‍क्‍शन के मामले में अपने लक्ष्‍य से चूक सकती है।

यह भी पढ़ें-  Mind it: नए साल में अगर आपके पास नहीं होगा पैन कार्ड, तो अटक जाएंगे ये 10 काम

महाराष्‍ट्र और गुजरात में सबसे ज्‍यादा बढ़े टैक्‍सपेयर

वित्त मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नए आयकरदाता पश्चिमी राज्यों मसलन गुजरात, गांवा और महाराष्ट्र में जोड़े गए हैं। सूत्रों ने कहा कि 27 लाख से ज्यादा नए लोगों की पहचान की गई है और उन्हें कर दायरे में लाया गया है। इन नए लोगों और इकाइयों को विभाग द्वारा साल के मध्य में शुरू किए गए अभियान के बाद कर दायरे में लाया गया है।

1 करोड़ का लक्ष्‍य पूरा करना मुश्किल

सरकार को भले ही 27 लाख नए टैक्‍स पेयर कर दायरे में लाने में सफलता मिली हो। लेकिन इसके बावजूद मौजूदा वित्‍त वर्ष में 1 करोड़ करदाताओं को टैक्‍स के दायरे में लाने का लक्ष्‍य पीछे रह सकता है। आयकर विभाग के सूत्रों ने स्वीकार किया इस लक्ष्य को हासिल करना काफी कठिन है। आयकर विभाग के फील्ड कार्यालयों ने वित्त मंत्रालय को सूचित किया है कि तय समय में 60 से 70 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा