1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भीड़ द्वारा हत्या: अफवाहों पर अंकुश के लिए व्हाट्सएप से फिर बातचीत करेगी सरकार

भीड़ द्वारा हत्या: अफवाहों पर अंकुश के लिए व्हाट्सएप से फिर बातचीत करेगी सरकार

 Published : Jul 19, 2018 09:54 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 09:54 am IST

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय एक बार फिर अफवाहें फैलाने वाले संदेशों पर अंकुश लगाने को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी व्हाट्सएप से बात कर सकता है।

Whatsapp- India TV Hindi
Whatsapp

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय एक बार फिर अफवाहें फैलाने वाले संदेशों पर अंकुश लगाने को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी व्हाट्सएप से बात कर सकता है। मंत्रालय का मानना है कि व्हाट्सएप ने भीड़ को उकसाने वाले फर्जी संदेशों पर लगाम लगाने के मामले में सरकार की सभी आपत्तियों को दूर नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि सरकार अगले कुछ दिनों के भीतर फिर से व्हाट्सएप कंपनी से पूछताछ कर सकती है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें व्हाट्सएप से पुन : बात करनी होंगी। यह सिर्फ तभी होता है जब इससे पहले की प्रतिक्रिया से पूरी तरह संतुष्टि नहीं मिली हो।’ उन्होंने कहा कि आईटी मंत्रालय को व्हाट्सएप से और उम्मीदें हैं और वह मामले को देख रही है। उन्होंने कहा कि इसमें 2-3 दिन लग सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘मंत्रालय को लगता है कि अभी और किये जाने की जरूरत है। उन्होंने सभी आपत्तियों को दूर नहीं किया है।’ व्हाट्सएप ने इस मामले में भेजे गये ई-मेल का जवाब नहीं दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा