1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब सरकार शुरू करेगी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल

अब सरकार शुरू करेगी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Apr 03, 2016 06:47 pm IST,  Updated : Apr 04, 2016 12:02 pm IST

Digital India के लिए तेजी से प्रयास कर रही सरकार अब एक नई छलांग लगाने की तैयारी में है। सरकार खरीद में तालमेल के लिए एक पोर्टल का विकास कर रही है।

Digital India की नई छलांग, अब सरकार शुरू करेगी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल- India TV Hindi
Digital India की नई छलांग, अब सरकार शुरू करेगी अपना ई-कॉमर्स पोर्टल

नई दिल्ली। Digital India के लिए तेजी से प्रयास कर रही सरकार अब एक नई छलांग लगाने की तैयारी में है। देश में ई-कामर्स उद्योग के तेजी से आगे बढ़ने के बीच सरकार वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में तालमेल के लिए एक पोर्टल का विकास कर रही है। इस पोर्टल पर सरकार से जुड़ी विभिन्‍न सर्विस और प्रोडक्‍ट होंगे। वहीं सरकारी विभाग भी इसी पोर्टल के माध्‍यम से ऑर्डर कर सकेंगे।

सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा के चलते मंत्रालय अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए ऑनलाइन आर्डर दे सकेंगे। अभी वस्तुओं की खरीद आपूर्ति एवं निपटान महानिदेशालय (डीजीएसएंडडी) द्वारा की जाती है, जो वाणिज्य मंत्रालय के तहत आता है।

ई-कामर्स पोर्टल के जरिये मंत्रालय और विभाग अपनी जरूरतों के लिए आर्डर कर सकेंगे और इससे कागजी प्रक्रिया का समय भी बचेगा। डीजीएसएंडडी की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के मुताबिक वह सरकार के ई-मार्केटप्लेस का विकास कर रहा है। पहले चरण में इसमें दो वस्तुओं को शामिल किया जाएगा। ये हैं कंप्यूटर और वाहन प्रबंधन (टैक्सी) सेवा, जिनका इस्तेमाल विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों द्वारा किया जाता है।

Anti-Startup Move: डिजिटल एडवरटाइजमेंट के लिए कंपनियों को चुकानी होगी ज्यादा कीमत, सरकार ने लगाया 6 फीसदी टैक्‍स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा