1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर विभाग ने नवंबर तक 1.57 लाख रुपए का टैक्‍स रिफंड किया जारी, अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने का प्रयास रहेगा जारी

आयकर विभाग ने नवंबर तक 1.57 लाख रुपए का टैक्‍स रिफंड किया जारी, अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने का प्रयास रहेगा जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 13, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 04:59 pm IST

चालू वित्त वर्ष में अब तक इंटीग्रेटेड जीएसटी रिफंड के तौर पर 38,988 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि 2018-19 के पूरे वित्त वर्ष में 56,057 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया था।

I-T dept issues tax refunds of Rs 1.57 lakh cr till Nov- India TV Hindi
I-T dept issues tax refunds of Rs 1.57 lakh cr till Nov Image Source : I-T DEPT ISSUES TAX REFUN

नई दिल्‍ली। आयकर विभाग ने चालू वित्‍त वर्ष के साढ़े आठ महीनों में कुल 1.57 लाख करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया है। राजस्‍व सचिव अजय भूषण पांडे ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्‍था की स्थिति पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि उपभोग को बढ़ाने और अर्थव्‍यवस्‍था में तेजी लाने के प्रयासों के तहत आयकर विभाग ने इस साल नवंबर तक कुल 1.57 लाख करोड़ रुपए का कर रिफंड जारी किया है, जो पिछले वित्‍त वर्ष 2018-19 के संपूर्ण वर्ष में किए गए 1.23 लाख करोड़ रुपए के रिफंड की तुलना में बहुत ज्‍यादा है।  

अर्थव्‍यवस्‍था में जान फूंकने के लिए उपभोग को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के प्रभावों के बारे में बताते हुए अजय भूषण पांडे ने कहा कि नवंबर तक 33,000 करोड़ रुपए के आयकर रिफंड जारी किए गए, जबकि 2018-19 में 36,000 करोड़ रुपए का रिफंड हुआ था।

पांडे ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष में टैक्‍स रिफंड 17 प्रतिशत बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्‍मीद है। मुद्रा में आयकर रिफंड 27.2 प्रतिशत बढ़ने की उम्‍मीद है।

उन्‍होंने बताया कि चालू वित्‍त वर्ष में अब तक इंटीग्रेटेड जीएसटी रिफंड के तौर पर 38,988 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जबकि 2018-19 के पूरे वित्‍त वर्ष में 56,057 करोड़ रुपए का रिफंड जारी किया गया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा