1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पिछले साल 10 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ प्रत्यक्ष कर संग्रह, वित्‍त वर्ष 2016-17 के मुकाबले 18% रहा ज्‍यादा

पिछले साल 10 लाख करोड़ से ज्यादा हुआ प्रत्यक्ष कर संग्रह, वित्‍त वर्ष 2016-17 के मुकाबले 18% रहा ज्‍यादा

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 24, 2018 01:40 pm IST,  Updated : May 24, 2018 01:40 pm IST

बीते वित्त वर्ष में देश में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा प्रत्यक्ष कर संग्रह किया गया जोकि उससे पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई है।

India's net direct tax collection rises 18 per cent to Rs 10.03 lakh crore in FY18- India TV Hindi
India's net direct tax collection rises 18 per cent to Rs 10.03 lakh crore in FY18

नई दिल्ली बीते वित्त वर्ष में देश में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा प्रत्यक्ष कर संग्रह किया गया जोकि उससे पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई है। वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2017-18 में कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह 10.03 लाख करोड़ रहा, जोकि वित्त वर्ष 2016-17 के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा है। मंत्रालय ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में 18 फीसदी की सालाना वृद्धि पिछले सात साल में सबसे ज्यादा है।

पिछले महीने वित्त सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले साल के मुकाबले 17.1 फीसदी बढ़कर 9.95 लाख करोड़ हो गया और यह बजट अनुमान के आंकड़े से पहले ही अधिक हो चुका है।

उन्होंने कहा कि ये आंकड़े अस्थाई हैं और कर संग्रह के अंतिम आंकड़े आने पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा