1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IOC के नाम पर मिल रहे इन फर्जी ऑफर से रहें सावधान, गंवा देंगे अपनी जमा पूंजी

IOC के नाम पर मिल रहे इन फर्जी ऑफर से रहें सावधान, गंवा देंगे अपनी जमा पूंजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 20, 2021 06:03 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 06:08 pm IST

कंपनी के मुताबिक लोगों को रसोई गैस वितरक बनाने के लिये फर्जी ऑफर मिल रहे हैं। कंपनी ने इन ऑफर से सतर्क रहने की सलाह दी है।

IOC ने फर्जी ऑफर को लेकर...- India TV Hindi
IOC ने फर्जी ऑफर को लेकर दी चेतावनी  Image Source : IOC

नई दिल्ली। बड़े ब्रैंड के नाम पर फर्जीवाड़े कोई नई बात नहीं है। हालांकि लगातार चेतावनी देने के बाद भी लोग इन ऑफर में फंस कर अपनी गाढ़ी कमाई लुटा देते हैं। ऐसा ही एक फर्जीवाड़ा है किसी बड़ी कंपनी या ब्रैंड की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर लोगों से रकम ऐठना। लोग अक्सर भविष्य में ऊंची कमाई की उम्मीद में जालसाजों की चाल में फंस जाते हैं। इंडियन ऑयल ने ऐसे ही एक फर्जीवाड़े को लेकर लोगों को आगाह किया है। कंपनी ने ट्वीट कर ऐसे फर्जी ऑफर की जानकारी दी है और लोगों को इससे सावधान रहने को कहा है।

IOC ने क्या दी जानकारी

आईओसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसे इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ लोग और एजेंसियां लोगों को एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के फर्जी ऑफर दे रही हैं। कंपनी ने लोगों को इस बारे में अगाह करते हुए कहा है कि ये ऑफर फेक है। कंपनी ने सलाह दी है ऐसे ऑफर मिलने पर लोग कंपनी के नजदीकी ऑफिस में जाकर इस बारे में पता करें या फिर https://lpgvitarakchayan.in पर जाकर पूरी जानकारी लें।

कैसे बनतें हैं एलपीजी गैस वितरक

  • IOC ने गैस वितरकों के चयन के लिये एक खास वेबसाइट बनाई है। इच्छुक लोग https://lpgvitarakchayan.in पर जा सकते हैं।
  • IOC समय समय पर वितरकों के लिये आवेदन मंगाता है। ये आवेदन क्षेत्र के अनुसार होते हैं। ये आवेदन न्यूजपेपर पर और वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। 
  • विज्ञापन में ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया दी जाती है, जिसके अनुसार कोई भी अपने क्षेत्र के लिये आवेदन कर सकता है।
  • कंपनी ने साफ किया है कि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष होती है, ऐसे में किसी के द्वारा पैसे लेकर वितरक बनाने के दावे पर भरोसा करने पर पैसे और मौका दोनो गंवा सकते हैं।
  • चुने हुए लोगों की लिस्ट कंपनी के द्वारा जारी की जाती है। 
  • IOC ने साफ किया है कि किसी भी सवाल के जवाब पाने के लिये लोग सीधे क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इटली के इस खूबसूरत कस्बे में बसने पर मिलेंगे 25 लाख रुपये, जानिये क्या है शर्ते

यह भी पढ़ें: बिना निवेश घर बैठे कमाई का मौका दे रही ICICI डायरेक्ट, जानिये क्या है ये पार्ट टाइम जॉब

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा