1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मारुति ने सुपर कैरी एलसीवी की 640 यूनिट की रिकॉल, फ्यूल पंप सप्‍लाई में आई खराबी

मारुति ने सुपर कैरी एलसीवी की 640 यूनिट की रिकॉल, फ्यूल पंप सप्‍लाई में आई खराबी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 03, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Oct 03, 2018 02:43 pm IST

मारुति सुजुकी ने भारत में अपने पहले लाइट कॉमर्शियल व्‍हीकल सुपर कैरी को रिकॉल करने की घोषणा की है।

Maruti Super Carry- India TV Hindi
Maruti Super Carry

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी ने भारत में अपने पहले लाइट कॉमर्शियल व्‍हीकल सुपर कैरी को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी भारतीय बाजार में 640 सुपर कैरी को‍ रिकॉल करेगी। बुधवार को कंपनी ने बताया कि भारतीय बाजार में बेचे गए लाइट कॉमर्शियल व्‍हीकल सुपर कैरी के फ्यूल पंप सप्‍लाई में शिकायत मिली थीं। रिकॉल कर कंपनी वाहन की जांच करेगी और इसके बाद खराब पार्ट को बदलेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि 20 जनवरी से लेकर 14 जुलाई 2018 के बीच बनी सुपर कैरी को कंपनी रिकॉल करेगी। इस अवधि के बीच निर्मित वाहनों के मालिक 3 अक्‍टूबर के बाद से मारुति सुजुकी डीलस के मिलकर अपने वाहन की जांच करवा सकते हैं। यह रिकॉल्‍ कैंपेन सभी डीलर के यहां जारी रहेगा। इस दौरान खराबी पाए जाने पर पार्ट को बदला जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकोकं से कोई अतिरिक्‍त पैसे नहीं लिए जाएंगे।

सुपर कैरी को कंपनी अपनी गुरुग्राम स्थित इकाई में तैयार करती है। कंपनी ने 2017 से 2018 के बीच करीब 10000 सुपर कैरी वाहन बेचे हैं। घरेलू बाजार के अलावा कंपनी सुपर कैरी को दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, फिलिपींस, नेपाल और बांगलादेश में भी निर्यात करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा