1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्‍तान में 300 रुपए किलो बिक रहा है टमाटर, भारत से आयात बंद होने पर ईरान से मांगी मदद

पाकिस्‍तान में 300 रुपए किलो बिक रहा है टमाटर, भारत से आयात बंद होने पर ईरान से मांगी मदद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 13, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Nov 13, 2019 06:59 pm IST

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रायल के सचिव मुहम्मद हाशिम पोपालजई ने कहा कि हम ईरान से टमाटर को आयात करने की मंजूरी देने पर विचार कर रहे हैं।

Pak mulling buying tomatoes from Iran as price skyrockets- India TV Hindi
Pak mulling buying tomatoes from Iran as price skyrockets

नई दिल्‍ली। भारत से टमाटर की आपूर्ति लगभग बंद होने के बाद पाकिस्‍तान में टमाटर 180 रुपए किलो से लेकर 300 रुपए किलो तक बिक रहा है। बुधवार को पाकिस्‍तान सरकार ने कहा कि वह अब ईरान से टमाटर खरीदने पर विचार कर रही है।

डॉन अखबार ने बताया कि पाकिस्‍तान सांख्यिकी ब्‍यूरो के मुताबिक टमाटर का औसत अधिकतम राष्‍ट्रीय मूल्‍य 180 रुपए प्रति किलोग्राम है, जबकि देश के कई हिस्‍सों में यह 300 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है।

राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रायल के सचिव मुहम्‍मद हाशिम पोपालजई ने कहा कि हम ईरान से टमाटर को आयात करने की मंजूरी देने पर विचार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि निर्यातकों के साथ बैठक में वह इस प्रस्‍ताव पर विचार करेंगे और इस पर कोई निर्णय लेंगे।

टमाटर की आपूर्ति को प्रभावित करने के पीछे कई कारक हैं, इसमें गलत समय पर सरकारी नीतियां और भारी बारिश जैसे कारण शामिल है, जिससे उत्‍पादन प्रभावित हुआ है। कश्‍मीर मुद्दे को लेकर भारत के साथ व्‍यापार बंद होने की वजह से भी घरेलू बाजार में टमाटर की कीमत आसमान पर पहुंच गई है।

ऐसा अनुमान है कि ईरान से आयात होने से कुछ समय के लिए मदद मिल जाएगी और तब तक सिंध प्रांत से टमाटर और प्‍याज की नई फसल आनी शुरू हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा