1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वर्ल्‍ड बैंक देगा स्वच्छ भारत मिशन को 9,000 करोड़ रुपए

वर्ल्‍ड बैंक देगा स्वच्छ भारत मिशन को 9,000 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 23, 2016 08:01 pm IST,  Updated : Mar 23, 2016 08:01 pm IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत मिशन के लिए वर्ल्‍ड बैंक की 1.5 अरब डॉलर (लगभग 9,000 करोड़ रुपए) की मदद को आज मंजूरी दे दी है।

भारत को स्‍वच्‍छ बनाने में वर्ल्‍ड बैंक करेगा मदद, स्वच्छ भारत मिशन को मिलेंगे 9,000 करोड़ रुपए- India TV Hindi
भारत को स्‍वच्‍छ बनाने में वर्ल्‍ड बैंक करेगा मदद, स्वच्छ भारत मिशन को मिलेंगे 9,000 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के लिए वर्ल्‍ड बैंक की 1.5 अरब डॉलर (लगभग 9,000 करोड़ रुपए) की मदद को आज मंजूरी दे दी है। संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बैठक के बाद यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, यह परियोजना मूलत: राज्यों को मौजूदा एसबीएम-ग्रामीण में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है। मंत्रिमंडल ने एसबीएम-ग्रामीण को 24 सितंबर, 2014 को मंजूरी देते समय राज्यों के लिए प्रोत्साहनों को मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा मंजूरी से वर्ल्‍ड बैंक के जरिये इस तरह के प्रोत्साहन की प्रणाली की राह खुली है।

उन्होंने कहा कि मंजूरशुदा परियोजना के तहत राज्यों के प्रदर्शन का आकलन कुछ प्रदर्शन सूचकांकों (वितरण सम्बद्ध सूचकांकों-डीएलआई) के जरिये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमओडब्ल्यूएस से मिलने वाले राज्य प्रदर्शन प्रोत्साहन अनुदान कोष का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत आदि स्तर तक उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा