1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आम्रपाली के घर खरीदारों को सौगात, 7 बैंकों ने खोला खजाना, जल्द मिलेंगे अटके प्रोजेक्ट में फ्लैट

आम्रपाली के घर खरीदारों को सौगात, 7 बैंकों ने खोला खजाना, जल्द मिलेंगे अटके प्रोजेक्ट में फ्लैट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2022 11:39 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 11:42 am IST

एनबीसीसी ने एक बयान में कहा कि 29 मार्च को एएसपीआईआरई और बैंकों के समूह के बीच आम्रपाली परियोजनाओं के लिए 1,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण को लेकर एक करार हुआ है।

Amrapali Projects, Amrapali homebuyers- India TV Hindi
Amrapali Projects Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • आम्रपाली की रुकी हुई परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सात बैंक देंगे 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज
  • आम्रपाली समूह की रुकी हुई परियोजनाओं के निर्माण को पूरा करने के लिए उठाया गया ये कदम

नयी दिल्ली: सात बैंकों का एक समूह पूर्ववर्ती आम्रपाली समूह की अटकी पड़ी परियोजनाओं के निर्माण को पूरा करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज देगा। उच्चतम न्यायालय के आम्रपाली समूह की रुकी हुई परियोजनाओं के निर्माण को पूरा करने के निर्देश के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी ने ‘आम्रपाली स्टॉल्ड प्रोजक्ट्स एंड इनवेस्टमेंट रिकंस्ट्रक्शन एस्टैब्लिशमेंट’ (एएसपीआईआरई) के अंतर्गत और उच्चतम न्यायालय की देखरेख में आम्रपाली की रुकी हुई कई रिहायशी परियोजनाओं को पूरा करने का जिम्मा लिया है।

गौरतलब है कि 28 मार्च को उच्चतम न्यायालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्त्व वाले सात बैंकों के समूह को आम्रपाली समूह की रुकी हुई परियोजनाओं के निर्माण के लिए मंगलवार तक 1,500 करोड़ रुपये का वितरण करने का निर्देश दिया था। एनबीसीसी ने एक बयान में कहा कि 29 मार्च को एएसपीआईआरई और बैंकों के समूह के बीच आम्रपाली परियोजनाओं के लिए 1,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण को लेकर एक करार हुआ है।

बैंकों के इस समूह में बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडिया बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं। एसबीसीसी ने कहा, ‘‘अपने सपनों के घरों के कब्जे का इंतजार कर रहे लगभग 40,000 घर खरीदारों को इस पहल से लाभ होगा।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा