1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News! सरकार ने बढ़ाया डीए और बोनस, जानिए कब से हो रहा लागू

Good News! सरकार ने बढ़ाया डीए और बोनस, जानिए कब से हो रहा लागू

 Published : Jan 10, 2023 10:18 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 06:13 am IST

सरकारी कर्मचारियों के लिए साल के शुरुआत में ही एक अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने डीए और बोनस में बढ़ोतरी की है। आइए इस स्टोरी में पूरा मामला जानते हैं।

Good News! सरकार ने बढ़ाया डीए और बोनस- India TV Hindi
Good News! सरकार ने बढ़ाया डीए और बोनस Image Source : FILE

जनवरी महीने का दूसरा हफ्ता चल रहा है। इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए खूशखबरी आई है। तमिलनाडू सरकार ने महंगाई भत्ता और बोनस को बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका फायदा राज्य सरकार के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एंड सीई) के अंतर्गत मंदिरों के स्थायी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश दिया है। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मंदिर कर्मचारियों का भत्ता अब 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है। यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी हो गया है। 

सरकारी खजाने पर पड़ेगा भार

इससे लगभग 10,000 स्थायी कर्मियों को लाभ मिलेगा और सरकार पर वार्षिक रूप से सात करोड़ रुपये बोझ पड़ेगा। यह आदेश उन मंदिरों पर लागू हुआ है जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये या इससे अधिक है। मुख्यमंत्री ने सभी मंदिर कर्मियों (पूर्णकालिक, अल्पकालिक या दैनिक भत्ते पर काम करने वाले) के लिए पोंगल पर्व का बोनस भी 2000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का आदेश दिया है। इससे सरकारी खजाने पर इस वर्ष 1.5 करोड़ रुपये का भार आएगा। राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता भी हाल ही में 34 प्रतिशत से चार प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा