1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम किसान की 14वीं किस्त: सरकार 28 जुलाई को खाते में डालेगी पैसा, जल्दी करें ये 3 काम

पीएम किसान की 14वीं किस्त: सरकार 28 जुलाई को खाते में डालेगी पैसा, जल्दी करें ये 3 काम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 20, 2023 11:19 am IST,  Updated : Jul 20, 2023 11:19 am IST

हाल ही में सरकार ने पीएम-किसान के तहत पंजीकृत किसानों के लिए चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करने की सुविधा शुरू की है।

PM Kisan- India TV Hindi
पीएम किसान Image Source : FILE

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार पीएम किसान की 14वीं किस्त, किसानों के बैंक खाते में 28 जुलाई को डालने जा रही है। आपको बता दें कि किसान सम्मान निधि के तहत देश के पात्र के किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देश के किसानों को सरकार अभी दे रही है। हालांकि, इसके साथ ही सरकार अपात्र किसानों को बाहार भी कर रही है। इससे बचने के लिए आप अगर किसान हैं तो नीचे दिए गए तीन काम जरूर पूरा कर लें। 

ई-केवाईसी जरूर पूरा कर लें 

हाल ही में सरकार ने पीएम-किसान के तहत पंजीकृत किसानों के लिए चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करने की सुविधा शुरू की है। पीएम-किसान मोबाइल ऐप पर नई सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिये किसानपा बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है तो यह काम जरूर कर लें। इसके बिना आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। 

एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते में ही होगा भुगतान 

सरकार ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14वीं किस्त का भुगतान के लिए आधार और एनपीसीआई से जुड़े बैंक खाते को अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सरकार ने डाक विभाग को लाभार्थियों के बैंक खाते से आधार औरएनपीसीआई को जोड़ने के लिए अधिकृत किया है। ऐसे में आपको अपने निकटतम डाकघर से संपर्क करना चाहिए और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में एक नया (डीबीटी सक्षम) खाताखोलना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर पैसा मिलने में परेशानी हो सकती है। 

इस तरह बैंक खाते को एनपीसीआई से जोड़े 

बैंक खाते को एनपीसीआई से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक जानकारी के साथ सहमति पत्र फिजिकल या इलेक्ट्रॉनिक रूप में संबंधित बैंक या डाकघर में जमा करें। आधार नंबर को एक बैंक से दूसरे बैंक में ले जाने के मामले में ग्राहक को उस बैंक का नाम देना चाहिए जहां से आधार ले जाया जा रहा है। सभी डिटेल्स वेरीफाई करने के बाद ग्राहक के आधार नंबर को उनके खाते और एनपीसीआई मैपर से जोड़ दिया जाएगा। अगर बैंक आपकी ओर से सभी दस्तावेज देने पर भी आपके आधार नंबर एनपीसीआई मैपर पर दिखाई नहीं देता है तो ऐसे मामले में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा