हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 344.69 अंक की तेजी के साथ 62,846.38 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 91.65 अंक की मजबूती के साथ 18,591.00 अंक पर बंद हुआ। निफ्ट में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। आपको बता दें कि आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में ताबड़तोड़ रैली देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 455.83 अंक चढ़कर 62,957.52 अंक पर खुला था। वहीं एनएसई निफ्टी 134.05 अंक की मजबूती के साथ 18,633.40 अंक पर पहुंच गया था। भारतीय बाजार में यह शानदार तेजी वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बाद आया है। बाजार में तेजी लाने में बैंकिंग स्टॉक्स की अच्छी भूमिका रही।
- Hindi News
- पैसा
- बाजार
- शेयर बाजार की शानदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 344 अंक चढ़कर 62,846 के पार बंद, निफ्टी भी 18,600 के करीब
शेयर बाजार की शानदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 344 अंक चढ़कर 62,846 के पार बंद, निफ्टी भी 18,600 के करीब
भारतीय बाजार में यह शानदार तेजी वैश्विक बाजार से मिले अच्छे संकेतों के बाद आया है। बाजार में तेजी लाने में बैंकिंग स्टॉक्स की अच्छी भूमिका रही।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement