1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gopal Snacks का शेयर 13% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट, जानें कितने पर हुआ डेब्यू

Gopal Snacks का शेयर 13% डिस्काउंट पर हुआ लिस्ट, जानें कितने पर हुआ डेब्यू

 Published : Mar 14, 2024 11:48 am IST,  Updated : Mar 14, 2024 12:07 pm IST

गोपाल स्नैक्स आईपीओ को अच्छा सब्सक्रिप्शन डिमांड मिला था, लेकिन माध्यमिक बाजार परिदृश्य और मिड और स्मॉल कैप में देखे गए बिक्री दबाव को देखते हुए एक्सपर्ट ने भी लिस्टिंग सपाट होने के संकेत दिए थे।

निवेशकों ने 1.19 करोड़ के ऑफर आकार के मुकाबले 10.81 करोड़ इक्विटी शेयर चुने थे।- India TV Hindi
निवेशकों ने 1.19 करोड़ के ऑफर आकार के मुकाबले 10.81 करोड़ इक्विटी शेयर चुने थे। Image Source : FILE

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड का शेयर गुरुवार को गिरावट वाले बाजार के बीच करीब 13 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सूचीबद्ध हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स बीएसई पर स्टॉक ₹401 के ऑफर मूल्य के मुकाबले ₹350 पर शुरू हुआ, जो 12.7% के डिस्काउंट में तब्दील हो गया। एनएसई पर स्टॉक 12.47% की गिरावट के साथ ₹351 पर सूचीबद्ध हुआ। लिस्टिंग से पहले, कंपनी के शेयर गैर-सूचीबद्ध बाजार में ₹25 के डिस्काउंट पर कारोबार कर रहे थे। फीकी लिस्टिंग के बाद हालांकि शेयर बाद में संभल गया। 11 बजकर 54 मिनट के करीब गोपाल स्नैक्स लिमिटेड का शेयर 4.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 366.95 के भाव पर कारोबार कर रहा था।

आईपीओ को मिला था मजबूत सपोर्ट

गोपाल स्नैक्स लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से भरपूर सपोर्ट मिला था। 6-11 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले इस आईपीओ को कुल मिलाकर 9.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स  के लिए रिजर्व हिस्सा 18.42 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 10 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.22 गुना था। जबकि कर्मचारियों का हिस्सा 7.27 गुना था।

कंपनी को जान लीजिए

मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, गोपाल स्नैक्स लिमिटेड की स्थापना साल 1999 में हुई थी। यह कंपनी एथनिक और वेस्टर्न नमकीन बेचती है। दुनिया के कई देशों में कंपनी का माल जाता है। कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात की जाए तो यह लगातार मजबूत रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021 में कंपनी को 21.12 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जबकि वित्तीय वर्ष 2022 में यही मुनाफा लगभग दोगुना होकर 41.54 करोड़ रुपये रहा था।


वित्तीय वर्ष 2023 में तो धमाकेदार 112.37 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ। चालू वित्तीय वर्ष यानी 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान कंपनी को 55.57 करोड़ रुपये का फायदा हो चुका है। इस दौरान 677.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।अपडेट जारी है....

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा