1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. KCC क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 4% ब्‍याज पर लोन, ये है बनवाने का आसान तरीका

KCC क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा 4% ब्‍याज पर लोन, ये है बनवाने का आसान तरीका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 11, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 01:57 pm IST

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए किसानों को खेती से जुड़े काम के लिए कर्ज दिया जाता है। किसान क्रेडिट कार्ड बैंक जारी करते हैं।

How to apply kcc kisan credit card online benefits eligibility registration process details - India TV Hindi
How to apply kcc kisan credit card online benefits eligibility registration process details Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने की प्रक्रिया बेहद आसान कर दी है। सरकार ने ऐसे 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का फैसला किया है। इस कार्ड की मदद से किसान बहुत कम ब्‍याज दर पर बिना गारंटी के ऋण ले सकेंगे और खाद, बीज आदि खरीद सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान 5 साल में 3 लाख रुपए का अल्‍पकालिक ऋण ले सकते हैं। इस ऋण की ब्‍याज दर 4 प्रतिशत होती है। किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता 5 साल होती है। किसान बिना किसी गांरटी के 1.6 लाख रुपए का ऋण ले सकते हैं। इससे अधिक राशि के ऋण के लिए गारंटी देनी होती है।

2 लाख रुपए का बीमा

पीएम किसान के लाभार्थियों को 12 रुपए सालाना प्रीमियम पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा 330 रुपए सालाना प्रीमियर पर पीएम जीवन ज्‍योति बीमा के तहत 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जा रहा है।

घरेलू खर्च के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं केसीसी

किसान क्रेडिट कार्ड धारक अपने घरेलू खर्च के लिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। किसान अपने घरेलू खर्च के लिए लोन राशि का अधिकतम 10 प्रतिशत तक इस्‍तेमाल कर सकते हैं। आरबीआई ने कोरोना वायरस संकट के दौरान किसानों को राहत देने के लिए यह सुविधा प्रदान की है।

ऐसे करें आवेदन

  •     प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट ww.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  •     किसान क्रेडिट कार्ड फॉर्म डाउनलोड करें
  •     फॉर्म में अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी, फसल आदि का विवरण भरें
  •     किसी अन्‍य बैंक से ऋण या केसीसी नहीं बनवाया है इसकी घोषणा करें
  •     फॉर्म को अब अपने नजदीकी बैंक में जमा करें

केसीसी के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

  •     आधार कार्ड
  •     वोटर आईडी कार्ड
  •     फोटो
  •     कृषि जमीन के दस्‍तावेज

क्या है किसान क्रेडिट कार्ड (kisan credit card)

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए किसानों को खेती से जुड़े काम के लिए कर्ज दिया जाता है।  किसान क्रेडिट कार्ड बैंक जारी करते हैं।

यहां से मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

  • को-ऑपरेटिव बैंक
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
  • नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया
  • सभी सरकारी बैंक
  • इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया

कौन बनवा सकता है

खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति किसान क्रेडिट कार्ड लेने का पात्र है। किसान अपनी, किसी और की जमीन पर खेती करता हो तो भी इसका लाभ ले सकता है। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए। किसान की उम्र 60 साल से अधिक है तो एक को-अप्लीकेंट भी लगेगा, जिसकी उम्र 60 से कम हो।

यह भी पढ़ें:  सावधान! मोदी सरकार की इस योजना के नाम पर लोगों को बनाया जा रहा है शिकार...

यह भी पढें: हो जाएं सावधान, आपकी धन-संपत्ति की जांच के लिए सरकार ने बनाई एक स्‍पेशल यूनिट

यह भी पढ़ें: Tata Motors फ्लैगशिप SUV के तौर पर लेकर आ रही है नई Safari, कल लॉन्‍च हुई Toyota Fortuner को देगी टक्‍कर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा