1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. FD interest rates: ये 7 बैंक 3 साल की एफडी पर ऑफर कर रहे सबसे ज्यादा ब्याज, देखिए लिस्ट

FD interest rates: ये 7 बैंक 3 साल की एफडी पर ऑफर कर रहे सबसे ज्यादा ब्याज, देखिए लिस्ट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 09, 2024 09:28 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 09:28 am IST

आईसीआईसीआई बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

एफडी पर ब्याज दर- India TV Hindi
एफडी पर ब्याज दर Image Source : FILE

फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी भारत में एक परंपरागत निवेश विकल्प रहा है। नहीं के बराबरा जोखिम होने के चलते एफडी पर लोगों का ट्रस्ट काफी अच्छा है। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग एफडी कराते हैं। अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो पहले विभिन्न बैंकों द्वारा एफडी पर ऑफर किये जा रहे रेट के बारे में जरूर जान लें। बड़े बैंकों की तुलना में स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर अधिक ब्याज दर ऑफर करते हैं। आमतौर पर बैंक अधिक अवधि वाली एफडी पर ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। जबकि शॉर्ट टर्म वाली एफडी पर अपेक्षाकृत कम ब्याज दर ऑफर होती है। आज हम आपको 3 साल की एफडी पर विभिन्न बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही एफडी पर ब्याज दरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.6 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

फेडरल बैंक

फेडरल बैंक 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.7 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.2 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.75 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.25 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.8 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 7.4 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा