महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के दौरान गेंदबाज मुश्किल में आ जाते हैं : अजिंक्य रहाणे
Cricket | April 01, 2019 13:32 ISTराजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ रनों से हार झेलने के बाद माना कि महेंद्र सिंह धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए मुश्किल कार्य है और उनकी दमदार बल्लेबाजी ही मुकाबले में मेहमान टीम को दूर ले गई।