1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल देव की अगुवाई वाली समिति चुनेगी भारतीय टीम का अगला कोच, जानिए कब होंगे इंटरव्यू

कपिल देव की अगुवाई वाली समिति चुनेगी भारतीय टीम का अगला कोच, जानिए कब होंगे इंटरव्यू

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 05:24 pm IST

सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा ,‘‘ये तीनों पुरूष टीम के कोच का चयन करेंगे। यह तदर्थ समिति नहीं है लेकिन यह सब हितों के टकराव का मसला है। उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के मध्य में लिये जायेंगे।’’ 

कपिल देव की अगुवाई वाली समिति चुनेगी भारतीय टीम का अगला कोच, जानिए कब होंगे इंटरव्यू- India TV Hindi
कपिल देव की अगुवाई वाली समिति चुनेगी भारतीय टीम का अगला कोच, जानिए कब होंगे इंटरव्यू Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति को भारतीय क्रिकेट टीम का अगला कोच चुनने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिये इंटरव्यू अगस्त के मध्य में होने की संभावना है। प्रशासकों की समिति ने यहां शुक्रवार को बैठक के दौरान यह फैसला लिया। कपिल के अलावा समिति में भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी और पुरूष टीम के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ शामिल हैं।

सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा ,‘‘ये तीनों पुरूष टीम के कोच का चयन करेंगे। यह तदर्थ समिति नहीं है लेकिन यह सब हितों के टकराव का मसला है। उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के मध्य में लिये जायेंगे।’’ 

भारत के निवर्तमान कोच रवि शास्त्री को वेस्टइंडीज दौरे के अंत तक कार्यकाल में विस्तार दिया गया है। सीओए क्रिकेट सलाहकार समिति के मूल सदस्यों सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के हितों के टकराव के मसले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहा है। 

दोनों को कमेंट्री समेत क्रिकेट में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में से एक का चयन करने को कहा गया है। सीएसी को ही मुख्य कोच चुनने का अधिकार है लेकिन गांगुली, लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। कपिल देव की अगुवाई वाली समिति कोच का चयन करेगी। राय ने कहा, ‘‘यह समिति कोच की चयन प्रक्रिया के लिये ही बनाई गई है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल