1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के लिए पेश किया पांच टीमों का फाइनल्स सीरीज

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के लिए पेश किया पांच टीमों का फाइनल्स सीरीज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2019 11:07 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:07 pm IST

नए प्रारूप के अनुसार, चौथे और पांचवें नंबर पर रहने वाली टीम 30 जनवरी को एलिमिनटेर खेलेगी जबकि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम अगले दिन क्वालीफायर खेलेगी। 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के लिए पेश किया पांच टीमों का फाइनल्स सीरीज- India TV Hindi
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के लिए पेश किया पांच टीमों का फाइनल्स सीरीज Image Source : GETTY

मेलबर्न। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने बिग बैश लीग (बीबीएल) प्रारूप में सुधार किया है और अब यह आगामी सीजन से पांच टीमों की फाइनल्स सीरीज के रूप में खेली जाएगी। नई पांच टीमों का फाइनल्स सीरीज प्रारूप में रेगुलर सीजन में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के पास दो मौका होगा। फाइनल्स 30 जनवरी 2020 से शुरू होगी और यह दो सप्ताह तक चलेगी और इसका फाइनल आठ फवरी को होगा। 

नए प्रारूप के अनुसार, चौथे और पांचवें नंबर पर रहने वाली टीम 30 जनवरी को एलिमिनटेर खेलेगी जबकि पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम अगले दिन क्वालीफायर खेलेगी। एक फरवरी को एलिमिनेटर के विजेता का मुकाबला तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के साथ होगा। क्वालीफायर में हारने वाली टीम छह फरवरी को नॉकआउट के विजेता से भिड़ेगी।

फाइनल आठ फरवरी को क्वालीफायर के विजेता और चैंलेंजर के विजेता के बीच खेला जाएगा। बीबीएल के पिछले आठ में से छह सीजनों में अंकतालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करती थी। 

बीबीएल 2019-20 सीजन का सीजन इस साल 17 दिसंबर से शुरू होगा। 42 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में इस बार 54 की बजाय 56 मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में ब्रिस्बेन हीट का सामना सिडनी थंडर्स से होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल