1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव की हो सकती है वापसी, नवंबर में मैदान में आएंगे नजर

सूर्यकुमार यादव की हो सकती है वापसी, नवंबर में मैदान में आएंगे नजर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 05, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Nov 05, 2026 12:34 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं। संभावना है कि वे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद भी उनसे कप्तानी ले ली गई और साथ ही टीम से भी बाहर हो गए। हालांकि अब जल्द ही उनकी वापसी मैदान पर हो सकती है। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में तो नहीं, लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नवंबर में ही उनकी वापसी मैदान पर हो सकती है।

टीम इंडिया से हुए बाहर, कप्तानी से भी धोना पड़ा हाथ

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 का आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था। लेकिन बीच में कुछ वक्त के लिए उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी टीम से छुट्टी कर दी गई। श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया, उनकी कप्तानी में टीम शुरुआत में तो हारी, लेकिन बाद में टीम जीत की पटरी पर लौट आई। इस बीच सूर्यकुमार यादव और कहीं भी मैदान पर नजर नहीं आए। यानी वे एक तरह से गुम से हो गए थे। हालांकि बीच बीच में वे किसी ना किसी कार्यक्रम में दिखे, लेकिन क्रिकेट से नदारत रहे। 

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं सूर्यकुमार यादव

अब खबरें इस तरह की आ रही है कि सूर्या की वापसी हो सकती है। संभावना है कि वे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। सूर्या मुंबई से खेलते हैं। इस साल का सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा, जो 6 दिसंबर तक चलेगा। ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट पर खेला जाता है। ऐसे में हो सकता है कि इसी टूर्नामेंट से सूर्या आईपीएल की भी तैयारी करें। जो कि मार्च में शुरू हो सकता है।

टीम इंडिया में वापसी को लेकर सस्पेंस

सूर्या के लिए आने वाला वक्त काफी अहम होने वाला है। वैसे तो माना यही जा रहा है कि वे अगले साल का आईपीएल भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रह सकते हैं, लेकिन वे टीम की कमान संभालेंगे, ऐसी भी संभावना नहीं है। वे बतौर खिलाड़ी ही खेलेंगे। अब देखना ये होगा कि सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अगर उन्हें मौका मिला तो वे कैसा प्रदर्शन करते हैं, उसके बाद आईपीएल में भी उन पर नजर रहेगी। इस बीच सबसे ब​ड़ा सवाल ये है कि क्या सूर्या की वापसी फिर से टीम इंडिया में हो पाएगी या फिर उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया है। 

यह भी पढ़ें 

न्यूजीलैंड के खिलाफ कितनी सेंचुरी लगा चुके हैं रोहित शर्मा, वहां जाकर फुस्स हो जाता है बल्ला

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।