1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर विराट कोहली, जानिए कौन है नंबर वन

इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर विराट कोहली, जानिए कौन है नंबर वन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:29 pm IST

स्पोर्ट्स में तीसरे नंबर पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी हैं जिनके मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर 126 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर विराट कोहली, जानिए कौन है नंबर वन- India TV Hindi
इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर विराट कोहली, जानिए कौन है नंबर वन Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं। हूपर एचक्यू के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय कप्तान विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 38.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

हालांकि इस लिस्ट में एक बार फिर से जुवेंट्स के पुर्तगाली स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 177 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9,75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं। इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 123 मिलियन से अधिक फॉलोवर हैं। नेमार इंस्टा पर एक पोस्ट से 722,000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं। 

स्पोर्ट्स में तीसरे नंबर पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनल मेसी हैं जिनके मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर 126 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मेसी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 648,000 डॉलर की कमाई करते हैं। 

कोहली स्पोर्ट्स में 9वें और ओवरआल इस लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं। कोहली इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट से 196,000 डॉलर कमाते हैं। कोहली इस मामले में बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज से आगे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल