1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. WTC 2025-27 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, बुमराह नहीं टॉप-5 में यह भारतीय

WTC 2025-27 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, बुमराह नहीं टॉप-5 में यह भारतीय

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा संस्करण अभी खेला जा रहा है, जिसका फाइनल मुकाबला साल 2027 में होगा। ऐसे में अभी तक इस साइकल में कई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टॉप-5 में एक भारतीय गेंदबाज का नाम भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स में शामिल है।

Written By: Abhishek Pandey
Published : Nov 04, 2026 09:23 am IST,  Updated : Nov 04, 2026 09:23 am IST
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का फाइनल मुकाबला अगले साल इंग्लैंड में खेला जाएगा लेकिन हाल में प्वाइंट्स टेबल में मची हलचल के बाद अब कौन सी दो टीमें खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी उसको लेकर स्थिति काफी रोमांचक हो गई है। ऐसे में भी तक WTC 2025-27 के संस्करण में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 बॉलर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम शामिल हैं। हालांकि टॉप-5 की इस लिस्ट टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है।
1/6 Image Source : AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भले ही हाल में खत्म हुआ साउथ अफ्रीका दौरा काफी निराशाजनक रहा लेकिन इसके बावजूद मिचेल स्टार्क अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में कामयाब जरूर रहे। स्टार्क अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है। स्टार्क ने 13 टेस्ट मैचों की 25 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 17.9 के औसत से 73 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 5 बार पारी में पांच विकेट हॉल भी लेने में कामयाब रहे हैं।
2/6 Image Source : AP

इंग्लैंड टीम का भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को न मिला हो लेकिन इसके बावजूद उनके तेज गेंदबाज जोश टंग ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। जोश टंग ने WTC 2025-27 के संस्करण में 12 मैचों की 24 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.35 के औसत से 64 विकेट हासिल किए हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। टंग ने इस दौरान तीन बार पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
3/6 Image Source : AP

साउथ अफ्रीका टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने में स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर ने अहम भूमिका अदा की थी। WTC 2025-27 के संस्करण में हार्मर अभी विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। साइमन हार्मर ने 7 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 14 पारियों में गेंदबाजी की है और 19.09 के औसत से 44 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें तीन बार पारी में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा कर चुके हैं।
4/6 Image Source : AP

भारतीय टीम की तरफ से अभी WTC 2025-27 के संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद सिराज का नाम है जो चौथे नंबर पर काबिज हैं। सिराज ने WTC 2025-27 के संस्करण में 11 मैचों में खेलते हुए 21 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें वह 26.81 के औसत से 43 विकेट हासिल कर चुके हैं। ऐसे में सिराज के पास अभी इस लिस्ट में आगे पहुंचने का शानदार मौका न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में मिलने वाला है।
5/6 Image Source : AP

जोफ्रा आर्चर जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में की जाती है वह WTC 2025-27 के संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अभी पांचवें नंबर पर काबिज हैं। आर्चर ने 10 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 26.17 के औसत से 41 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान आर्चर ने एक बार में पारी में पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं>
6/6 Image Source : AP

Advertisement