विंडीज कप्तान ने तीसरे वनडे में जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया, बताया आखिर उनसे हुई बातचीत में मिली थी क्या सलाह
Cricket | October 04, 2026 07:43 ISTभारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले को विंडीज टीम अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें तीसरे मैच में उनके कप्तान शे होप के बल्ले से शानदार नाबाद 162 रनों की पारी देखने को मिली। होप ने इस मैच में जीत के बाद दिए अपने बयान में एमएस धोनी का भी जिक्र किया।