भाप लेना (steaming for cold), हमेशा से ही सर्दी जुकाम का देसी इलाज रहा है। ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि क्या सूखी खांसी यानी ड्राई कफ में भी ये तरीका काम आ सकता है? इसके लिए आपको यह समझना होगा कि सूखी खांसी, गीली वाली खांसी की तुलना काफी देर से जाती है। लेकिन, ये इंफेक्शन के कारण बार-बार ट्रिगर कर सकती है, जिससे वजह से आपको ये लंबे समय तक परेशान कर सकती है। तो, ऐसी स्थिति में भाप लेना कितना सही है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या भाप से सूखी खांसी ठीक हो सकती है-Can we steam in dry cough in hindi?
स्टीम इनहेलेशन, यह गर्म पानी से भाप में सांस लेना है। बहुत से लोग सर्दी या साइनस संक्रमण होने पर अपने नाक और नैसल पैसज को खोलने के लिए ऐसा करते हैं। माना जाता है कि गर्म, नम हवा बलगम को ढीला करती है और लक्षणों से राहत दिलाती है। ऐसा ही कुछ काम ये सूखी खांसी के दौरान भी करती है। गर्म भाप सूखे और चिड़चिड़े नाक के रास्ते को नम करने में मदद कर सकती है, गले के दर्द को कम कर सकती है। इतना ही नहीं ये हल्के संक्रमण या एलर्जी के कारण होने वाली खांसी की गंभीरता को कम कर सकती है।
Image Source : freepik steaming_benefits
भाप लेने का सही तरीका क्या है-How to take steam for dry cough
भाप लेने का सही तरीका आपको ड्राई कफ की समस्या से बचने में मदद कर सकता है। तो, अगर आपको ड्राई कफ की समस्या है तो नमक या पिपरमेंट ऑयल से भाप ले सकते हैं। इस दौरान अपने सिर पर एक तौलिया लपेट लें ताकि ये आप इस भाप को अच्छी तरह से अपने अंदर ले लें।
ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको इस काम को बार-बार करना है। कम से कम दिनभर में ये काम 3 बार करें। सुबह उठने और रात को सोने से पहले ये काम जरूर करें। ये आपके गले, नाक और फेफड़ों को शांत करने में मदद करता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News