1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार के इस कदम से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की कीमत हुई आधी, अब ये है रेट

सरकार के इस कदम से ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की कीमत हुई आधी, अब ये है रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 12, 2021 11:33 am IST,  Updated : Jun 12, 2021 11:33 am IST

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय होने से सरकार ने उपभोक्ताओं की बचत सुनिश्चित की है।

सरकार के इस कदम से...- India TV Hindi
सरकार के इस कदम से सस्ते हुए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ग्राहकों के बचेंगे पैसे  Image Source : FILE

नयी दिल्ली। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय होने से सरकार ने उपभोक्ताओं की बचत सुनिश्चित की है। इस कदम से इस महत्वपूर्ण उपकरण के दाम कम हुए हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने तीन जून को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स के लिये वितरक मूल्य (प्राइस टू डिस्ट्रीब्यूटर) के स्तर पर व्यापार मार्जिन को 70 प्रतिशत पर सीमित कर दिया था। 

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘इस कदम के बाद ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के कुल 104 निर्माताओं / आयातकों ने 252 उत्पादों / ब्रांडों के लिए संशोधित एमआरपी जमा की हैं।’’ बयान में कहा गया है, ‘‘70 ब्रांड के मामले में कीमतों में 54 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। यह अधिकतम खुदरा मूल्य में 54,337 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी को बताता है। इसके अलावा, 58 ब्रांड ने 25 प्रतिशत तक और 11 ब्रांड ने कीमतों में 26-50 प्रतिशत कमी की सूचना दी है।’’ 

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

इसमें कहा गया है कि ब्रांडों पर संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य 9 जून, 2021 से प्रभावी हो गया है। इसे कड़ाई से लागू करने के लिये जानकारी राज्य औषधि नियंत्रकों के साथ साझा की गयी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा