1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus crisis: आईएमएफ ने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट से बदतर मंदी को लेकर चेताया

Coronavirus crisis: आईएमएफ ने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट से बदतर मंदी को लेकर चेताया

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 04, 2020 10:11 am IST,  Updated : Apr 04, 2020 10:11 am IST

आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने साल 2008 में आए वैश्विक वित्तीय संकट से बदतर मंदी को लेकर चेतावनी दी है। 

IMF chief, Kristalina Georgieva, Coronavirus crisis, Recession- India TV Hindi
IMF Managing Director Kristalina Georgieva

जिनेवा। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने साल 2008 में आए वैश्विक वित्तीय संकट से बदतर मंदी को लेकर चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में जॉर्जीवा के बयान के हवाले से कहा, "अब हम मंदी में हैं, यह वैश्विक वित्तीय संकट से भी बदतर है।"

आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर ने स्वास्थ्य और आर्थिक जैसे 'दोहरे संकट' पर बात करते हुए कहा कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते ऐसा आईएमएफ के इतिहास में अभूतपूर्व है। जॉर्जीवा ने जोर देकर कहा कि दुनियाभर में कोविड-19 से लड़ाई के बीच जीवन बचाने और आजीविका की रक्षा पर साथ में काम किए जाने की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 10 लाख से अधिक लोग दुनियभर में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 50 हजार से अधिक व्यक्तियों ने अपनी जान गंवाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा