1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी बैंकों के नियमन के लिए RBI की शक्तियों पर बातचीत के लिए तैयार है सरकार: गोयल

सरकारी बैंकों के नियमन के लिए RBI की शक्तियों पर बातचीत के लिए तैयार है सरकार: गोयल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2018 08:45 pm IST,  Updated : Jul 03, 2018 08:45 pm IST

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बैंकों के नियमन के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शक्तियों पर बातचीत के लिए सरकार तैयार है। हाल ही में केंद्रीय बैंक ने इस बात को उठाया था।

RBI- India TV Hindi
RBI

मुंबई। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बैंकों के नियमन के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की शक्तियों पर बातचीत के लिए सरकार तैयार है। हाल ही में केंद्रीय बैंक ने इस बात को उठाया था। गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13,500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के बाद सरकारी बैंकों पर कड़ी निगरानी रखने में असफल रहने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल ने हाल ही में कहा था कि सरकारी बैंकों के नियमन के संबंध में रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त अधिकार नहीं हैं।

उद्योग जगत के एक कार्यक्रम में यहां गोयल ने कहा कि सरकारी बैंकों के नियमन को लेकर सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। गोयल ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की सभी 20 सरकारी बैंकों में अपनी 51% हिस्सेदारी को कम करने की कोई योजना नहीं है।

गोयल का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय जीवन बीमा निगम के आईडीबीआई बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने की सरकार की योजना का निगम और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी संघों ने कड़ा विरोध किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा