1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चीन से आयात होने वाले सिंथेटिक रबड़ पर डंपिंग रोधी शुल्क 3 महीने के लिए बढ़ा

चीन से आयात होने वाले सिंथेटिक रबड़ पर डंपिंग रोधी शुल्क 3 महीने के लिए बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 21, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 08:55 pm IST

रबड़ पर एंटी डंपिंग ड्यूटी अब 27 अक्टूबर तक लागू रहेगी

India extends anti dumping duty on Chinese synthetic rubber- India TV Hindi
India extends anti dumping duty on Chinese synthetic rubber Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। चीन से सस्ते माल के आयात को कम करने और घरेलू उद्योग को सस्ते चीनी माल से बचाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। मंगलवार को इस दिशा में एक और कदम उठाया गया है। चीन से आयात होने वाले सस्ते सिंथेटिक रबड़ (FKM) पर पहले से लागू डंपिंग रोधी शुल्क को 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। सरकार ने पहले ही इसके अयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया हुआ है लेकिन उसकी मियाद 27 जुलाई को खत्म हो रही थी लेकिन अब 27 अक्तूबर तक यह नियम लागू रहेगा।

अपने यहां बनने वाले सस्ते माल को चीन भारत सहित दुनिया के दूसरे देशों में भारी मात्रा में भेजता है जिस वजह से भारत सहित अन्य आयात करने वाले देशों के स्थानीय उदयोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। चीन की इस चाल को देखते हुए भारत सरकार ने पहले ही चीन से आने वाले सस्ते सिंथेटिक रबड़ पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया हुआ है ताकि चीन ज्यादा सिंथेटिक रबड़ भारतीय बाजार में न भेज सके और घरेलू इंडस्ट्री को इससे नुकसान न हो। अब यह शुल्क 27 अक्तूबर तक लागू रहेगा।

लद्दाख बॉर्डर पर चीन की गलती उसपर लगातार भारी पड़ती जा रही है, पहले भारत ने चीन की 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है और अब चीन को डर सता रहा है कि कहीं भारत उसकी 7 बड़ी कंपनियों को अपने यहां प्रतिबंधित न कर दे। इन बड़ी कंपनियों में अलीबाबा और हुआवे जैसे नाम शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा