1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आयकर अधिकारी 19 सितंबर से कर रहे हैं हमारे परिसरों का निरीक्षण: जेट एयरवेज

आयकर अधिकारी 19 सितंबर से कर रहे हैं हमारे परिसरों का निरीक्षण: जेट एयरवेज

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 21, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 12:47 pm IST

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं।

जेट एयरवेज- India TV Hindi
आयकर अधिकारी 19 सितंबर से कर रहे हैं हमारे परिसरों का निरीक्षण: जेट एयरवेज

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि आयकर अधिकारी 19 सितंबर से उसके परिसरों का निरीक्षण कर रहे हैं। संकट में चल रही विमानन कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में आठ प्रतिशत टूटकर 224.70 रुपये के निचले स्तर तक चला गया। बाद में साढ़े ग्यारह बजे के आसपास तक यह थोड़ा सुधरकर 231.40 रुपये पर आ गया।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के बहीखातों की जांच की

सूत्रों ने बताया कि बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने कंपनी के बहीखातों की जांच की थी। अधिकारियों ने यह जांच खातों में फर्जीवाड़े, संदिग्ध लेनदेन या अन्य किसी तरह के नियमों के उल्लंघन के बारे में पता लगाने के लिए की थी। शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि 19 सितंबर से आयकर अधिकारी उसके परिसरों में निरीक्षण कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है

कंपनी ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और उनके सभी सवालों का जवाब दे रही है। जेट एयरवेज वित्तीय संकट से जूझ रही। कथित अनियतताओं के चलते कंपनी पहले से ही भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की निगरानी में है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 1,323 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा