1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई: जेट एयरवेज ने दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित किया

मुंबई: जेट एयरवेज ने दो पायलटों के लाइसेंस निलंबित किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 02:34 pm IST

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सऊदी अरब में रियाद हवाईअड्डे पर रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरने के मामले में जेट एयरवेज के दो पायलटों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

Jet Airways terminates two pilots- India TV Hindi
Jet Airways terminates two pilots

मुंबई: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सऊदी अरब में रियाद हवाईअड्डे पर रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरने के मामले में जेट एयरवेज के दो पायलटों का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि मुंबई आ रहे उस विमान में 148 लोग सवार थे। तीन अगस्त को हुए इस हादसे में जेट एयरवेज विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। (राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए 9 अगस्त को होंगे चुनाव )

विमानन नियामक डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि रनवे पर अवरोध होने की जानकारी मिलने के बाद पायलटों ने नजदीके के टैक्सीवे से उड़ान भरने का निर्णय लिया था। अधिकारी ने कहा कि डीजीसीए ने दोनों पायलटों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। मामले की जांच जारी है।

इससे पहले सऊदी के विमानन जांच ब्यूरो (एआईबी) की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि विमान ने रनवे के समानांतर बने टैक्सीवे से उड़ान भरी। एआईबी ने कहा कि 141 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ मुंबई जा रहे जेट एयरवेज बोइंग बी737, वीटीजेएफएस विमान ने टैक्सीवे से उड़ान भरी, जिसके कारण उसे टैक्सीवे (के) के उत्तर में टैक्सीवे (जीएफ) के पास उतरना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत