1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जेट एयरवेज के क्रू मेंबर्स ने की एक गलती और यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून

जेट एयरवेज के क्रू मेंबर्स ने की एक गलती और यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2018 09:48 am IST,  Updated : Sep 20, 2018 11:26 am IST

एक गलती की वजह से मुंबई से जयपुर जा रही इस फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। क्रू मेंबर्स की इस एक भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा।

जेट एयरवेज के क्रू मेंबर्स ने की एक गलती और यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून- India TV Hindi
जेट एयरवेज के क्रू मेंबर्स ने की एक गलती और यात्रियों के नाक-कान से निकलने लगा खून

नई दिल्ली: क्रू मेंबर्स की एक गलती की वजह से जेट एयरवेज की फ्लाइट में करीब सौ से अधिक यात्रियों की जान पर बन आई। एक गलती की वजह से मुंबई से जयपुर जा रही इस फ्लाइट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। क्रू मेंबर्स की इस एक भूल के कारण फ्लाइट को यात्रा के बीच से ही मुंबई वापस मोड़ना पड़ा। फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे।

Related Stories

दरअसल, जेट एयरवेज़ की मुंबई-जयपुर उड़ान को टेकऑफ के बाद मुंबई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेकऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई। इन यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर ही उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद जेट एयरवेज़ की उस उड़ान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है। नागरिक उड्डयन के महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत