1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसलकर आगे चला गया जेट एयरवेज का विमान, कोई हताहत नहीं

उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसलकर आगे चला गया जेट एयरवेज का विमान, कोई हताहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2018 10:53 am IST,  Updated : Aug 03, 2018 10:53 am IST

विमानन कंपनी जेट एयरवेज की रियाद-मुंबई की उड़ान सेवा शुक्रवार को उड़ान भरने के दौरान फिसलकर रनवे से आगे चला गया। यह घटना उड़ान संख्या 9डब्ल्यू523 के साथ हुई, जिसमें चालक दल के सात सदस्यों के साथ 142 यात्री सवार थे।

Jet Airways- India TV Hindi
Jet Airways

मुंबई: विमानन कंपनी जेट एयरवेज की रियाद-मुंबई की उड़ान सेवा शुक्रवार को उड़ान भरने के दौरान फिसलकर रनवे से आगे चला गया। यह घटना उड़ान संख्या 9डब्ल्यू523 के साथ हुई, जिसमें चालक दल के सात सदस्यों के साथ 142 यात्री सवार थे। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है। यह फ्लाइट रियाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। (भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर देशविरोधी करतूत, घुसपैठियों के घुसने का EXCLUSIVE वीडियो )

विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बार निकाला गया और टर्मिनल की इमारत के भीतर ले जाया गया। विमानन कंपनी यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था कर रही है। जेट एयरवेज ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी।

हालांकि, इस घटना के बाद विमानन कंपनी की अन्य सभी सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत