Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. शताब्‍दी से भी कम किराए में कीजिए हवाई यात्रा, जेट एयरवेज ने शुरू की ये सस्‍ती सर्विस

शताब्‍दी से भी कम किराए में कीजिए हवाई यात्रा, जेट एयरवेज ने शुरू की ये सस्‍ती सर्विस

Edited by: Manish Mishra Published : May 15, 2018 05:43 pm IST, Updated : May 15, 2018 05:43 pm IST

निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने ‘उड़ान’ योजना के तहत अपनी उड़ानों के लिए 967 रुपए के शुरुआती किराए की पेशकश की है। कंपनी की ये उड़ानें अगले महीने से शुरू करने की योजना है।

Jet Airways- India TV Paisa

Jet Airways

मुंबई। निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने ‘उड़ान’ योजना के तहत अपनी उड़ानों के लिए 967 रुपए के शुरुआती किराए की पेशकश की है। कंपनी की ये उड़ानें अगले महीने से शुरू करने की योजना है। कंपनी ने कल ही कहा कि वह सरकार की क्षेत्रीय वायु संपर्क योजना (उड़ान) के तहत उड़ानों का परिचालन 14 जून से करेगी। कंपनी की पहली उड़ान लखनऊ-इलाहाबाद-पटना मार्ग पर होगी।

जनवरी में दूसरे दौर की बोली में जेट एयरवेज को चार रूट मिले थे। लखनऊ-इलाहाबाद-पटना के साथ-साथ कंपनी को नयी दिल्ली-नासिक, नागपुर-इलाहाबाद-इंदौर व लखनऊ-बरेली-दिल्ली मार्ग मिला है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में इन मार्ग पर अपनी उड़ानों के शुरुआती किराए की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने ‘उड़ान’ के तहत लखनऊ-इलाहाबाद-पटना पर शुरुआती किराया 967 रुपए, पटना- इलाहाबाद-पटना पर 1216 रुपए, नागपुर-इलाहाबाद-नागपुर मार्ग पर 1690 रुपए, इंदौर-इलाहाबाद-इंदौर मार्ग पर 1914 रुपए रहेगा। दिल्ली-नासिक-दिल्ली मार्ग पर शुरुआती किराया 2,665 रुपए रहेगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement