1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 116 ऐतिहासिक स्मारक घूमने का मौका, MakeMyTrip और एएसआई ने किया करार

116 ऐतिहासिक स्मारक घूमने का मौका, MakeMyTrip और एएसआई ने किया करार

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 15, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 03:04 pm IST

ऑनलाइन यात्रा कंपनी मेकमाईट्रिप ने देशभर में 116 ऐतिहासिक स्मारकों की आनलाइन बुकिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के साथ एक करार (एमओयू) किया है।

MakeMyTrip partners ASI for online bookings for 116 historical monuments- India TV Hindi
MakeMyTrip partners ASI for online bookings for 116 historical monuments

नयी दिल्ली। ऑनलाइन यात्रा कंपनी मेकमाईट्रिप ने देशभर में 116 ऐतिहासिक स्मारकों की आनलाइन बुकिंग के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के साथ एक करार (एमओयू) किया है। 

मेकमाईट्रिप ने बयान में कहा कि इस करार के तहत एएसआई के संरक्षण के तहत आने वाले ऐतिहासिक स्मारकों के लिए आनलाइन बुकिंग गेटवे उपलब्ध कराया जाएगा। इन स्मारकों में ताजमहल, लालकिला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, खजुराहो मंदिर, चारमीनार, गोलकोंडा फोर्ट आदि शामिल हैं। 

इस भागीदारी का मकसद भारत के ऐतिहासिक धरोहरों के लिए पर्यटन को प्रोत्साहन देना है। मेकमाईट्रिप के संस्थापक एवं समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीप कालरा ने कहा कि एएसआई से भागीदारी से हम काफी रोमांचित है।

इन ऐतिहासिक धरोहरों की यात्रा के लिए लोग आसानी से योजना बना सकेंगे और बुकिंग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस भागीदारी के तहत लोगों को ई टिकट बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा