1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कॉरपोरेट इंडिया के पक्ष में खुलकर बोले पीएम मोदी, संपत्ति सृजित करने वालों को संदेह से नहीं देखें, वे देश की पूंजी हैं

कॉरपोरेट इंडिया के पक्ष में खुलकर बोले पीएम मोदी, संपत्ति सृजित करने वालों को संदेह से नहीं देखें, वे देश की पूंजी हैं

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 15, 2019 11:05 am IST,  Updated : Aug 15, 2019 11:50 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग जगत के साथ मुस्तैदी से खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, वे देश की पूंजी हैं, उनका सम्मान होना चाहिए।

Prime Minister Narendra Modi on India Independence Day 2019- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi on India Independence Day 2019 Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उद्योग जगत के साथ मुस्तैदी से खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए, वे देश की पूंजी हैं, उनका सम्मान होना चाहिए। लाल किले की प्राचीर से उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजन सबसे बड़ी देश सेवा है। उन्होंने कहा कि संपत्ति सृजित करने वालों को कभी भी संदेह की नजर से नहीं देखे। जब सम्पत्ति सृजित होगी तभी संपत्ति का वितरण हो सकता है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संपत्ति सृजन बहुत जरूरी है। जो देश में संपत्ति सृजित कर रहे हैं, वे भारत की पूंजी और हम उसका सम्मान करते हैं। एक साल में यह तीसरा मौका है जब मोदी कारपोरेट इंडिया के पक्ष में खुल कर खड़े दिखे। इससे पहले पिछले साल जुलाई में मोदी ने कहा था कि वह उद्योगपतियों के साथ खड़े होने में नहीं डरते क्योंकि उनका मन बिल्कुल साफ है। उन्होंने कहा था कि उद्योगपतियों ने भी देश के विकास में योगदान दिया है। अक्टूबर 2018 में भी उन्होंने कहा था कि वह उद्योग और कंपनियों की आलोचना की संस्कृति में भरोसा नहीं करते। उनका मानना है कि उद्योग जगत के लोग अपने कारोबार के साथ उल्लेखनीय सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा